यूपी में राज्य सूचना आयुक्त के सिर पर वकील ने मारा जूता, गला दबाने की कोशिश भी की
लखनऊ (यूपी) में बुधवार को राज्य सूचना आयोग कार्यालय में एक वकील ने राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम के सिर पर जूता मार दिया। आयुक्त के मुताबिक, वह एक मामले की सुनवाई कर रहे थे तभी अपीलकर्ता ने उनसे चिल्लाकर कहा कि आदेश उसके पक्ष में दें, टोकने पर वह हमलावर हो गया और उनका गला दबाने की कोशिश की।