यूपी में राजधानी एक्सप्रेस से बरामद हुए ₹3.5 करोड़ के सोने के 19 बिस्किट
यूपी के वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से लगभग ₹3.5 करोड़ के सोने के 19 बिस्किट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने महाराष्ट्र के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया जिन्होंने 24 कैरेट सोने को अपनी पैंट की सिलाई में छिपाया था। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि सोना दक्षिण अफ्रीका से तस्करी कर लाया गया था।