यूपी में रिटायरमेंट से 1 माह पहले पद से हटाए गए IAS अधिकारी मनोज सिंह, 10 का हुआ तबादला

यूपी सरकार ने 10 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह को पद से हटाकर प्रतीक्षारत किया गया है जबकि वह महीनेभर बाद रिटायर होने वाले हैं। सान्या छाबड़ा को राज्य पर्यटन विकास निगम का एमडी और कंचन सरन को राज्य महिला आयोग का सचिव बनाया गया है।

Load More