यूपी में रोडवेज़ बस और टैंकर की हुई ज़ोरदार टक्कर, 3 की मौत व 25 घायल
हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) में बुधवार शाम नैशनल हाईवे-34 पर रोडवेज़ बस और डीज़ल टैंकर की आमने-सामने की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 अन्य घायल हो गए। बकौल पुलिस, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और टैंकर चालक की मौके पर मौत हो गई। टक्कर के बाद बस पास खड़ी एक कार से भी टकरा गई।