यूपी में रेप पीड़िता का स्कूल ने काटा नाम; शिक्षिका ने बहन से कहा- उससे कहो कि अब घर पर रहे
गाज़ियाबाद (यूपी) में एक स्कूल ने 9वीं कक्षा की एक रेप पीड़िता का नाम काट दिया है। इसके बाद शिक्षिका ने उसकी बहन से कहा, "उससे (पीड़िता) कहना कि अब घर पर ही रहे...उसकी अब शादी करवा देना।" गौरतलब है, नाबालिग पीड़िता को आरोपी लड़के ने बहला-फुसलाकर होटल में ले जाकर रेप किया था और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींची थीं।