यूपी में रेप पीड़िता से अश्लील बातें करने को लेकर दारोगा व कॉन्स्टेबल किए गए सस्पेंड

रामपुर (उत्तर प्रदेश) में एक नाबालिग रेप पीड़िता से अश्लील बातें करने के आरोप में एसपी ने एक दारोगा और कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि दारोगा ने उसका फोन नंबर लिया था और रात में उसे फोन करके अश्लील बातें कीं। विरोध करने पर उसके मोबाइल से चैट डिलीट करवा दिए गए थे।

Load More