यूपी में रेलवे ट्रैक धंसी देख लड़के ने सूझबूझ दिखाकर टाला हादसा, लाल टी-शर्ट दिखाकर रोकी ट्रेन
उन्नाव (यूपी) में गुरुवार शाम 16-वर्षीय सृजन मिश्रा नामक लड़के की सूझबूझ से बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। दरअसल, सृजन को सफीपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी धंसी हुई नज़र आई थी जिसके बाद उसने अपनी लाल टी-शर्ट उतारकर लहराते हुए पैसेंजर ट्रेन को रुकवा दिया। वहीं, एक घंटे की मरम्मत के बाद ट्रेन आगे बढ़ी।