यूपी में रेलवे ट्रैक पर क्यों रखा था लोहे का खंभा, गिरफ्तार सनी और टिंकू ने किया खुलासा
रामपुर (यूपी) में रेलवे ट्रैक पर हाल में मिले 7-मीटर लंबे लोहे के खंभे को लेकर पुलिस ने दो नशेड़ी सनी उर्फ संदीप चौहान और विजेंद्र उर्फ टिंकू को गिरफ्तार किया है। दोनों ने बताया कि खंभा चुराने की कोशिश में जब ट्रैक पार कर रहे थे तभी सामने से एक ट्रेन आ गई और वे खंभा छोड़कर भाग गए।