यूपी में रेलवे स्टेशन के पास बिजली के खंभे से लटका मिला महिला का शव
अमेठी (यूपी) में मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन के पास एक महिला का शव बिजली के खंभे से लटका मिला है। पुलिस ने कहा, "शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है...महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।" बकौल पुलिस, ऐसा प्रतीत होता है कि महिला ने साड़ी को फंदे के रूप में इस्तेमाल किया था।