यूपी में रेलवे स्टेशन पर यात्री को आया हार्ट अटैक, रेल कर्मियों ने CPR देकर बचाई जान

मथुरा (यूपी) जंक्शन के प्लैटफॉर्म-1 पर ट्रेन का इंतज़ार कर रहे एक यात्री को अचानक हार्ट अटैक आ गया जिसे मौके पर मौजूद रेल कर्मियों ने सीपीआर देकर बचाया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यात्री अपने परिवार के साथ केरला एक्सप्रेस ट्रेन का इंतज़ार कर रहा था और तभी अचानक बेहोश होकर ज़मीन पर गिर गया।

Load More