यूपी में रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिली बच्ची को अमेरिका के इंजीनियर दंपति ने लिया गोद
प्रयागराज (यूपी) रेलवे स्टेशन पर 2 साल पहले लावारिस मिली एक बच्ची को अमेरिका के इंजीनियर दंपति ने गोद ले लिया है और उसे अपने साथ अमेरिका ले गए हैं। रेलवे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची काजल (बदला हुआ नाम) नाज़ुक हालत में स्टेशन पर मिली थी जिसे इलाज के बाद चाइल्ड केयर होम भेजा गया था।