यूपी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों को मिलेगा ₹30 लाख का टर्म बीमा
उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया है कि प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों को ₹30 लाख का टर्म बीमा दिया जाएगा। इस योजना के लाभ के दायरे में 1 लाख से अधिक संविदा कर्मचारी आएंगे। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग में अब तक संविदा कर्मचारियों के लिए कोई बीमा पॉलिसी लागू नहीं थी और वे इसकी मांग कर रहे थे।