यूपी में रिहायशी इलाके में घूमता दिखा विशालकाय मगरमच्छ, 4 घंटे की मशक्कत से पकड़ा गया

चंदौली (यूपी) में रविवार को रिहायशी इलाके के पास खेत में करीब 12 फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ घूमता मिला जिसे रेस्क्यू किए जाने का वीडियो सामने आया है। वन विभाग की टीम ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद उसे पकड़ा। क्षेत्रीय वन अधिकारी (चकिया रेंज) अश्विनी चौबे के अनुसार, मगरमच्छ को चंद्रप्रभा डैम में छोड़ दिया गया है।

Load More