यूपी में लूटा गया हेलीकॉप्टर, पुर्ज़ा-पुर्ज़ा खोलकर ट्रक में लादकर ले गए लोग
मेरठ (यूपी) में एक रनवे पर खड़े हेलीकॉप्टर को लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। 'न्यूज़-18' के मुताबिक, घटना 10 मई की है व मामले में अब केस दर्ज हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10-15 लोग हेलीकॉप्टर का पुर्ज़ा-पुर्ज़ा खोलकर उसे एक ट्रक पर लादकर ले गए व विरोध करने पर पायलट व स्थानीय कर्मियों को पीट दिया।