यूपी में लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर BJP नेता से मांगी गई ₹10 करोड़ की रंगदारी, केस दर्ज
बलिया (यूपी) में बीजेपी नेता और बिल्थरा रोड नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता को पत्र भेजकर ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। दिनेश ने बताया कि पत्र भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया है। बकौल पुलिस, दिनेश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।