यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान
फिरोज़ाबाद (उत्तर प्रदेश) में बुधवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार के बोनट से धुआं उठता देख कार सवार 3 युवक तेज़ी से कार के शीशे तोड़ते हुए बाहर कूद गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया।