यूपी में लड़के ने खुद को जीएसटी इंस्पेक्टर बताकर किया निकाह, इस गलती से खुली पोल
बरेली (यूपी) के एक लड़के के खुद को जीएसटी इंस्पेक्टर बताकर निकाह करने का मामला सामने आया है। हालांकि, उसके ड्यूटी पर ना जाने और पूरे दिन खोखे पर बैठकर चाय पीने से उसकी पत्नी को उस पर शक हुआ जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। बकौल पुलिस, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।