यूपी में विकलांग नाबालिग बेटी को ज़हर देने के बाद पिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
आगरा (उत्तर प्रदेश) में विकलांग नाबालिग बेटी को कथित तौर पर ज़हर देने के बाद एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने बताया कि शख्स की पहली पत्नी की बीमारी के चलते 3 वर्ष पहले मौत हो गई थी जिसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। बकौल पुलिस, शख्स की बेटी जन्म से विकलांग थी।