यूपी में वंदे भारत ट्रेन पर हुआ पथराव, ट्रेन में सवार थे चंद्रशेखर आज़ाद
बुलंदशहर (यूपी) में रविवार सुबह वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ। ट्रेन में सांसद चंद्रशेखर आज़ाद भी थे और उन्होंने घटना में अपने कोच की क्षतिग्रस्त हुई खिड़की की तस्वीर X पर शेयर कर लिखा, "न केवल सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंची बल्कि यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हुआ।" मामले में अज्ञात शख्स पर केस दर्ज हुआ है।