यूपी में विधायकों व मंत्रियों का बढ़ गया वेतन, भत्तों में भी हुआ भारी इजाफा
उत्तर प्रदेश विधानसभा ने करीब 9-वर्ष बाद अपने सदस्यों और मंत्रियों के वेतन-भत्ते और पेंशन में वृद्धि के लिए सर्वसम्मति से बिल पारित किया है। मंत्रियों का वेतन ₹40,000 से बढ़ाकर ₹50,000 व विधायकों का ₹25,000 से बढ़ाकर ₹35,000 किया गया। निर्वाचन क्षेत्र भत्ता ₹50,000 से बढ़ाकर ₹75,000 किया गया। वहीं, सचिव भत्ता ₹20,000 से ₹30,000 कर दिया गया है।