यूपी में विधायक के सरकारी आवास का दरवाज़ा तोड़कर चुराई गईं टोटियां

अपना दल के विधायक विनय वर्मा के लखनऊ (यूपी) स्थित सरकारी आवास का दरवाज़ा तोड़कर डायनिंग रूम के वॉशबेसिन और बाथरूम में लगी टोटियां चोरी कर ली गई हैं। इसे लेकर विधायक ने हज़रतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। बकौल विधायक, राज्य सम्पत्ति विभाग ने अभी आवास का काम पूरा नहीं किया है इसलिए वह वहां नहीं रहते हैं।

Load More