यूपी में वैन पर ट्रक पलटने से 2 महिलाओं की मौत, 12 अन्य घायल

मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को गन्ने से भरा एक ट्रक वैन पर पलट गया जिससे 2 महिलाओं की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान कमला (70) और कविता (35) के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

Load More