यूपी में व्हीलचेयर पर मीडिया के सामने पहुंचे डांसरों का रेप करने के आरोपी, कान पकड़कर मांगी माफी

कुशीनगर (यूपी) में रविवार को ऑर्केस्ट्रा डांसरों को अगवा कर उनका गैंगरेप करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस मंगलवार को व्हीलचेयर पर बिठाकर प्रेसवार्ता के लिए लेकर आई। इस दौरान दोनों ने कान पकड़कर कहा, "माफ कर दो, गलती हो गई।" गौरतलब है, सोमवार को गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों को पैर पर पुलिस की गोली लगी थी।

Load More