यूपी में वक्फ संशोधन बिल को लेकर हाई अलर्ट, मुस्लिम बहुल इलाकों में बढ़ाई गई तैनाती
वक्फ संशोधन बिल को लेकर विरोध के बीच उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मुस्लिम बहुल इलाकों में चौकसी व फोर्स की तैनाती बढ़ाई गई है व लखनऊ व कानपुर सहित अन्य ज़िलों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है। गौरतलब है, यूपी पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त की गई हैं।