यूपी में शादी का निमंत्रण देने मौसी के घर गए शख्स ने नाबालिग भतीजी का किया रेप
उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार को मुज़फ्फरनगर ज़िले में अपनी 16 वर्षीय रिश्ते की भतीजी से कथित तौर पर रेप करने के आरोप में 30 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपनी बहन की शादी का निमंत्रण देने के लिए अपनी मौसी के घर पर गया हुआ था जहां उसने अपनी भतीजी के साथ रेप किया।