यूपी में शादी के लिए सर्जरी कराकर लड़की बनी किन्नर, प्रेमी निकला 2 बच्चों का बाप; ₹10 लाख ऐंठे
आगरा (यूपी) में सर्जरी कराकर लड़की बनी एक 20-वर्षीय किन्नर ने अपने प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बकौल युवती, प्रेमी ने सर्जरी कराने पर शादी का वादा कर ₹10 लाख ऐंठे और अब उसके पहले से शादीशुदा और 2 बच्चों का बाप होने का पता चला। उसने कहा, "₹3 लाख खर्च कर 3-सर्जरी कराई...महीनों दर्द सहा।"