यूपी में शादी में डांस करने को लेकर हुए विवाद में दूल्हे की पीट-पीटकर की गई हत्या
गाज़ीपुर (यूपी) में एक शादी समारोह में जयमाला के बाद राकेश राम नामक दूल्हे की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गांव के कुछ दबंग लड़कों का डीजे पर डांस करने को लेकर बारातियों से विवाद हो गया था जिसके बाद दूल्हा बीच-बचाव करने गया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।