यूपी में शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन को लगी गोली, बाद में होंगे फेरे
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में बुधवार रात एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के हाथ में गोली लग गई जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि दुल्हन के स्वस्थ होने के बाद फेरे की रस्में की जाएंगी। वहीं, हर्ष फायरिंग करने वाला शख्स दुल्हन के रिश्ते का मामा बताया जा रहा है।