यूपी में शादीशुदा होने की बात छिपाकर दूसरी शादी कर रहा था शख्स, मंडप से उठाकर ले गई पुलिस
कौशांबी (यूपी) में बुधवार तड़के दुल्हन संग फेरे ले रहे एक दूल्हे को पुलिस मंडप से उठा ले गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी शादीशुदा है और उसका कोर्ट में कुछ प्रकरण चल रहा है। बकौल पुलिस, वह शादीशुदा होने की बात छिपाकर दूसरी शादी कर रहा था और उसकी पत्नी की सूचना पर उसकी शादी नहीं होने दी गई।