यूपी में श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में तैनात 25 वर्षीय पीएसी जवान ने की खुदकुशी
उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में तैनात प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की 15वीं बटालियन के एक जवान ने अपनी बैरक में सोमवार रात को कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि जवान की पहचान सुधीर मलिक (25) के रूप में हुई है और वह गौतमबुद्ध नगर का निवासी था।