यूपी के शाहजहांपुर में भीड़ ने मज़ार की दीवार तोड़कर स्थापित किया शिवलिंग, मौके पर पुलिसबल तैनात
शाहजहांपुर (यूपी) में एक मंदिर के पास कथित तौर पर अवैध रूप से मज़ार बनाने के विरोध में बीते दिनों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। बकौल रिपोर्ट्स, भीड़ ने मज़ार की दीवार गिरा दी और वहां पर शिवलिंग स्थापित कर दिया। वहीं, 2 समुदायों के बीच तनाव के बाद 4 थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है।