यूपी में शख्स ने अपनी मां को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, पोते ने कराया केस दर्ज
रायबरेली (यूपी) में एक शराबी बेटे ने अपनी 85 वर्षीय मां को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। सोमवार रात जब शख्स को उसकी मां ने शराब पीने को लेकर टोका तो गुस्से में उसने हमला कर दिया। मृतका के पोते ने अपने पिता के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।