यूपी में शख्स ने छत पर सो रही पत्नी समेत 7 लोगों पर किया हमला, 6 वर्षीय बच्ची की हुई मौत
कानपुर देहात (यूपी) में दीपू नामक शख्स ने मंगलवार तड़के छत पर सो रही अपनी पत्नी व सौतेले बच्चों समेत 7 लोगों पर बांके से हमला कर दिया जिसमें 6-वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, दीपू के साथ उसकी पत्नी की पहली शादी से हुए 2 बच्चे भी रहते थे जिसे लेकर दोनों में विवाद होता था।