यूपी में शख्स ने ढाई वर्षीय बेटी को नहर में फेंका, बोला- बेटे से लड़ती थी व मुझे बोझ लगती थी
मेरठ (यूपी) में एक शख्स ने अपनी ढाई वर्षीय बेटी को गंगनहर में फेंक दिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया, "बेटी मेरे 5-वर्षीय बेटे से लड़ती थी...मुझे अच्छा नहीं लगता था कि वह बेटे से लड़े या उसे छुए...वह मुझे बोझ लगती थी। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी की 2 बेटियों की पहले भी संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है।