यूपी में शख्स ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, दांतों से काटकर अलग किया नाक व गाल का मांस
हमीरपुर (यूपी) में एक शख्स ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर बेरहमी से पीटा और दांतों से नाक-गाल का मांस काटकर अलग कर दिया है। पीड़िता के भाई के अनुसार, शादी के बाद उनमें अक्सर झगड़ा होता था। बकौल डॉक्टर, पीड़िता के गाल पर 10-टांके लगे हैं और नाक का हिस्सा बुरी तरह कटने से प्लास्टिक सर्जरी करानी होगी।