यूपी में शख्स ने सास-ससुर को उतारा मौत के घाट, पत्नी के मायके में रहने से था नाराज़
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक शख्स ने पत्नी के मायके में रहने से नाराज़ होकर अपने ससुर और सास की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जगदीश का पत्नी पूनम के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था जिसके चलते पूनम अपने मायके में रह रही थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।