यूपी में शख्स ने ज़मीन विवाद को लेकर भरी पंचायत में 3 लोगों को मारी गोली, एक की हुई मौत

चंदौली (यूपी) में ज़मीन विवाद को लेकर हो रही पंचायत में लाइसेंसी पिस्टल से एक शख्स ने दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग कर दी जिसमें 3 लोगों को गोली लग गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर के मुताबिक, गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई जो हिस्ट्रीशीटर भी था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Load More