यूपी में शराब के नशे में बंद रेलवे फाटक पार करने लगा दारोगा, शख्स ने लगाई फटकार
सुल्तानपुर (यूपी) में शराब के नशे में धुत दारोगा का ट्रेन गुज़रने के दौरान बंद रेलवे फाटक पार करने की कोशिश करते वीडियो सामने आया है। दारोगा का नाम श्याम कुमार सिंह बताया जा रहा है। उसे ले जाने आए एक अन्य पुलिसकर्मी और दारोगा को एक शख्स ने फटकार लगाते हुए कहा, "आप अपने जूनियर्स को क्या सीख देंगे।"