यूपी में सांप ने शख्स को 35 दिनों में छठी बार काटा, बची जान
फतेहपुर (यूपी) में हाल ही में सांप द्वारा एक शख्स को 35 दिनों में छठी बार काटे जाने का मामला सामने आया है। इलाज मिलने के चलते शख्स की जान बच गई। चौथी बार सांप के काटने के बाद लोगों की सलाह पर वह रिश्तेदार के घर चला गया था लेकिन सांप ने पांचवीं बार भी उसे काट लिया था।