यूपी में साइबर ठगों ने मशहूर कवि नरेश सक्सेना को किया 'डिजिटल अरेस्ट', घंटों सुनी कविताएं
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में साइबर अपराधियों ने नकली सीबीआई अफसर बनकर मशहूर कवि व साहित्यकार नरेश सक्सेना को 6 घंटे के लिए 'डिजिटल अरेस्ट' कर लिया। इस दौरान ठगों ने सक्सेना से घंटों कविताएं सुनी व उनसे बांसुरी भी बजवाई। उनकी बहू को शक हुआ तो उन्होंने फोन छीन लिया जिससे सक्सेना ठगी का शिकार होने से बच गए।