यूपी में सीएम योगी ने 50 साल पुराने पुलों को लेकर क्या निर्देश दिए?
बिहार में पुलों के गिरने की घटनाओं के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राज्य में 50 साल पुराने पुलों का निरीक्षण करने और सुरक्षित न होने पर उन पर तत्काल यातायात बंद करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पुलों के सुपर स्ट्रक्चर, पियर की स्थिति व बोल्डरों के परीक्षण के निर्देश दिए हैं।