यूपी में सीएम योगी ने नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील में नाव में बैठकर बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा भी किया। वहीं, सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित ज़िलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

Load More