यूपी में स्कूल के चपरासी ने किया नाबालिग का रेप, 5 माह की गर्भवती होने पर पता चला
फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) में सरकारी स्कूल के एक चपरासी ने 13 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर रेप किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। लड़की के 5 महीने की गर्भवती होने पर मामले का पता चला जिसके बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। लड़की शौच के लिए गई थी जहां आरोपी ने उसका रेप किया।