यूपी में स्कूल बंक कर घूमने निकले नाबालिग छात्र ने कार से स्कूटर सवार मां-बेटी को उड़ाया
कानपुर (यूपी) में नाबालिग छात्र ने कार से स्कूटर सवार एक महिला और उसकी बेटी को टक्कर मार दी जिससे वे काफी दूर जाकर गिरे और घटना का वीडियो सामने आया है। हादसे में महिला की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के वक्त कार में 2 लड़कियां व 2 लड़के सवार थे जो स्कूल बंक कर घूमने निकले थे।