यूपी में हॉस्टल में खराब खाने की शिकायत करने पर वार्डन ने छात्राओं को बेरहमी से पीटा
गोरखपुर (यूपी) में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के हॉस्टल में कथित तौर पर खराब खाने की शिकायत करने पर वार्डन ने छात्राओं को 'बेरहमी' से पीटा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में छात्राओं के शरीर पर चोट के निशान दिख रहे हैं। वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जांच होने के बाद उचित कार्रवाई होगी।