यूपी में स्कूल में पॉर्न देख रहा था शिक्षक; पकड़े जाने पर छात्र का सिर दीवार पर मारा
झांसी (यूपी) में एक टीचर ने कथित तौर पर दूसरी कक्षा के छात्र का सिर दीवार पर मार दिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 8-वर्षीय छात्र ने टीचर को मोबाइल पर पॉर्न फिल्म देखते पकड़ लिया था जिससे नाराज़ आरोपी ने बच्चे को पीट दिया। बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत दी थी।