यूपी में सीढ़ियों से चढ़कर छत पर पहुंचा सांड, 2 दिनों से घर के लोगों का आवागमन हुआ बंद
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक सांड सीढ़ियों से घर की छत पर जाकर बैठ गया जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांड 2 दिन से छत पर बैठा हुआ है जिससे घर के लोगों का छत पर जाना बंद हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, लोगों ने कई विभागों को सूचना दी लेकिन कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा।