यूपी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई बीजेपी नेता की मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
महोबा (उत्तर प्रदेश) में बीजेपी नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है और उनके परिवार ने उनके साथ लूटपाट व हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा कि मामले में सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी लेकिन परिवार के आरोपों की जांच की जा रही है। बकौल पुलिस, तथ्यों के सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।