यूपी में सेना के जवान की पिटाई मामले में NHAI ने टोल एजेंसी पर लगाया ₹20 लाख का जुर्माना
मेरठ (यूपी) में सेना के जवान की पिटाई मामले में NHAI ने टोल वसूली एजेंसी पर ₹20 लाख का जुर्माना लगाया है। वहीं, एजेंसी को टोल प्लाज़ा की भविष्य की बिडिंग से बाहर करने और उसका अनुबंध खत्म करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। दरअसल, टोल पर लंबी कतार की शिकायत करने पर जवान की पिटाई हुई थी।