यूपी में स्पा सेंटर में पुलिस ने मारी रेड, पकड़ी गईं थाइलैंड की 6 युवतियां
लखनऊ (यूपी) में रविवार को पुलिस ने लुलु मॉल के पास स्थित एक स्पा सेंटर में छापेमारी की और वहां से थाइलैंड की 6 युवतियों को पकड़ा। बकौल रिपोर्ट्स, सारी युवतियां वीज़ा की अवधि खत्म होने के बाद भी अवैध रूप से भारत में रह रही हैं। पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर की संचालिका पर केस दर्ज हुआ है।